जापानी बाबा वेंगा की सुनामी की चेतावनी के बाद जापान के ट्रिप कैंसल कर रहे लोग
'जापानी बाबा वेंगा' रियो तात्सुकी की जुलाई 2025 में सुनामी की चेतावनी को लेकर लोगों ने जापान के ट्रिप कैंसल करने या टालने शुरू कर दिए हैं। 'जापान डेली' के मुताबिक, कुछ हिस्सों में बुकिंग्स में 50% की गिरावट आई है। जापान में भूकंप-सुनामी आना आम बातें हैं लेकिन जुलाई में सुनामी की कोई औपचारिक चेतावनी जारी नहीं हुई है।