जापानी राजदूत ने गुजराती में दिया भाषण, हंसी नहीं रोक पाए PM मोदी
जापान के राजदूत ओनो केइची मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारुति सुज़ुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान ओनो ने गुजराती भाषा में लोगों को संबोधित करते हुए बोलना शुरू किया जिसके बाद लोग हंस पड़े। पीएम मोदी भी उनके भाषण पर मुस्कुरा दिए।