जापान के SMBC को CCI से येस बैंक में निवेश बढ़ाने की मंज़ूरी मिलने के बाद उछले बैंक के शेयर
येस बैंक के शेयरों में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 4% से अधिक की तेज़ी दिखी और शेयर का भाव एक बार फिर ₹20 के पार पहुंच गया। यह तेज़ी कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) द्वारा जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को बैंक में 24.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंज़ूरी देने के बाद आई है।