जापान की SMBC ने कोटक महिंद्रा बैंक में बेची ₹6,256 करोड़ की हिस्सेदारी
जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (एसएमबीसी) ने ब्लॉक डील्स के ज़रिए कोटक महिंद्रा बैंक में अपनी 1.62% की हिस्सेदारी ₹6,256 करोड़ में बेच दी है। इस डील में कोटक का एक शेयर ₹1,940.8 पर बेचा गया जबकि बुधवार को एनएसई पर बैंक के शेयर ₹1,972.90 पर बंद हुए। इन डील्स में वैश्विक और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भाग लिया।