जापान के आओकिगहारा जंगल को कहा जाता है 'सुसाइड फॉरेस्ट'
जापान के आओकिगहारा जंगल को 'सुसाइड फॉरेस्ट' के नाम से जाना जाता है। जापानी मिथॉलजी के मुताबिक, इस जंगल में मरे हुए लोगों की आत्माएं रहती हैं। आधिकारिक रिकार्ड्स के अनुसार, 2003 से अब तक यहां कई शव मिल चुके हैं जिनमें से ज़्यादातर शव बुरी तरह से सड़ चुके थे और कुछ को जानवरों ने खा डाला था।