जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को एक न्यूज़ कॉन्फ्रेंस में बताया कि वह प्रधानमंत्री पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, "आम जनता के सामने एक नई लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पेश करना ज़रूरी है। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि मुझे इस्तीफा देना पड़ेगा।" गौरतलब है कि अगले महीने एलडीपी का नया नेता चुना जा सकता है।