जापान के बाज़ार सूचकांक निक्केई में 1987 के 'ब्लैक मंडे' के बाद दर्ज हुई सर्वाधिक गिरावट
अमेरिका में मंदी की आशंकाओं को लेकर वैश्विक बाज़ारों में बिकवाली के बीच जापान का बेंचमार्क सूचकांक निक्केई 225 सोमवार को 12.4% अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। निक्केई 4,451.28 अंक टूटकर 31,458.42 अंक पर बंद हुआ। निक्केई में अक्टूबर 1987 में 'ब्लैक मंडे' पर आई 14.9% अंक की गिरावट के बाद सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज हुई है।