जापान की मुद्रा येन हुई बेहद कमज़ोर, डॉलर के मुकाबले 40 साल का निचला स्तर छुआ
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जापानी येन सोमवार को 0.1% गिरकर 161.96 पर पहुंच गया जो 40-वर्षों में इसकी सबसे कमज़ोर स्थिति है। इस कमज़ोरी से जापानी निर्यातकों को फायदा जबकि आयात महंगा होने से उपभोक्ताओं पर दबाव बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरावट जापानी सरकार द्वारा इस साल किए गए $72.5 बिलियन के हस्तक्षेप के बावजूद आई है।