जापान की महिला ने एक साल में 500 बार जीते इनाम, लॉटरी जीतने के बताए टिप्स
जापान की महिला हिरायामा ने एक साल में 500 इनाम जीते हैं। इनमें बर्तन, स्नैक्स, ओवन और कार शामिल हैं। हिरायामा ने एक टीवी शो पर लॉटरी जीतने के टिप्स बताए। उनके मुताबिक, लॉटरी की डेडलाइन के आसपास रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए जिससे जीतने की संभावना बढ़ जाती है और साल की शुरुआत-अंत में लॉटरी जीतना सबसे आसान होता है।