जापान के शोधकर्ताओं ने बेकार नूडल्स से बनाया बायोडिग्रेडेबल पेपर
जापानी शोधकर्ताओं ने सूक्ष्मजीवों का इस्तेमाल करके बेकार हो चुके नूडल्स को बायोडिग्रेडेबल पेपर में बदलने का तरीका खोजा है। शोधकर्ता ने बताया कि नूडल्स की एक सर्विंग से A4 साइज़ के 5 से 10 पेपर बन सकते हैं। इन नूडल्स को पेपर में बदलने के लिए उन्हें पानी, एंजाइम और एसिटिक ऐसिड बैक्टीरिया के साथ मिलाया जाता है।