जापान का होटल खिलौनों के लिए दे रहा है छोटा बिस्तर, गुड्डे-गुड़िया भी कर सकेंगे आराम
जापान का 'टोक्यो इन' नामक होटल अपने सभी कमरों में गुड्डे-गुड़ियों को सुलाने के लिए छोटे बिस्तरों की सुविधा देता है। यात्रियों को यह सेवा काफी पसंद आ रही है। एक यात्री ने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरे 5 टेडी बियर इस बात पर लड़ेंगे कि विशेष बिस्तर पर किसे सोने का मौका मिलेगा।"