जापान ने माउंट फुजी का नज़ारा दिखने से रोकने के लिए लगाए अवरोधक को हटाया
जापान के फुजीकावागुचिको शहर द्वारा माउंट फुजी के प्रसिद्ध नज़ारे को दिखने से रोकने के लिए लगाए गए अवरोध को हटा दिया गया है। दरअसल, पर्यटकों द्वारा कचरा छोड़ने और यातायात नियमों का पालन न करने की समस्या के कारण एक दुकान के पास अवरोधक लगाया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, अवरोधक लगाने से नियम तोड़ने वाले पर्यटकों में सुधार हुआ।