जापान ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर जापान ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें दर्जनों व्यक्तियों और समूहों की संपत्तियां फ्रीज़ करना और रूस व कई अन्य देशों के दर्जनों संगठनों को निर्यात पर प्रतिबंध लगाना शामिल है। इसके अलावा जापान 23 जनवरी से रूस को 335 वस्तुओं का निर्यात नहीं करेगा।