जापान में किराए पर मिलता है परिवार; क्या है रेंट-ए-फैमली कल्चर?
एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में अनोखा कॉन्सेप्ट 'रेंट-ए-फैमिली' या 'प्रोफेशनल स्टैंड इन सर्विस' के नाम से एक असली बिजनेस है। जापान में 1990 से चली आ रही 'रेंट-ए-फैमिली' सर्विस अब बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी है। ट्रेंड ऐक्टर्स माता-पिता/दोस्त/जीवनसाथी की भूमिका निभाते हैं। इसका खर्च ₹3000-₹12000/घंटा है। इस सर्विस की मुख्य वजहें अकेलापन, सामाजिक दबाव और भावनात्मक ज़रूरत हैं।