जापान में 'स्ट्रेस मिटाने' के लिए घरों में घुसकर महिलाओं के अंडरवियर चुराता था शख्स, हुआ अरेस्ट
टोक्यो (जापान) पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं के अंडरवियर चुराने वाले एक 34-वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, एक कंपनी में कार्यरत आरोपी खुले घरों को निशाना बनाता और मई में उसने महिलाओं के 8 अंडरगार्मेंट्स चुराए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यौन इच्छाएं पूरी करने और हताशा-स्ट्रेस दूर करने के लिए इन्हें चुराता था।