जापान में 'साथी' की तलाश में आक्रामक हुई डॉल्फिन ने 18 लोगों पर किया हमला
जापान के मिहामा में एक डॉल्फिन लोगों पर लगातार हमले कर रही है और बताया जा है कि उसने करीब 18 लोगों को घायल किया है। एक्सपर्ट का दावा है कि डॉल्फिन को एक साथी की तलाश है जिसके साथ वह संबंध बना सके। वह अकेली और सेक्सुअली हताश डॉल्फिन है जो आक्रामक होकर लोगों पर हमले कर रही है।