जापान में 6.1 की तीव्रता का आया भूकंप, ज़मीन से 20KM की गहराई पर था केंद्र
जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि आज (शनिवार को) होक्काइडो के पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। बकौल एजेंसी, भूकंप का केंद्र ज़मीन से 20 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। एजेंसी ने सुनामी को लेकर भी अब तक कोई चेतावनी जारी नहीं की है।