जापान में एयरपोर्ट के पास तेज़ हवाओं के बीच हिलता दिखा विमान, वीडियो आया सामने
दक्षिण-पश्चिम जापान में आए तूफान 'शानशान' से खराब हुए मौसम के चलते जापान के फुकुओका एयरपोर्ट पर विमानों को लैंड कराने में दिक्कत हो रही है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में एक विमान तेज़ हवाओं के बीच हिलते हुए नज़र आ रहा है। 'शानशान' के कारण 6 लोगों की मौत जबकि 120 अन्य के घायल होने की खबर है।