जापान में औसत बेसिक सैलरी में 31 वर्षों में हुई सर्वाधिक वृद्धि
जापान में मई में औसत बेसिक सैलरी में 2.5% की वृद्धि देखी गई है। यह देश में 31 वर्षों में हुई सर्वाधिक औसत वेतन वृद्धि है। वहीं, पार्ट-टाइम कर्मचारियों का वेतन मई में पिछले साल की तुलना में 4% बढ़ गया जबकि पूर्णकालिक कर्मचारियों का वेतन 2.7% बढ़ा है। हालांकि, महंगाई के कारण वास्तविक वेतन 26वें महीने लगातार गिरा है।