जापान में चोरी की गई रेयर बाइक संग सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने पर पकड़ा गया चोर
जापान में सोशल मीडिया यूजर्स ने चोरी की गई एक रेयर बाइक सुजुकी टीएल1000आर (¥1.1 मिलियन) की पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दरअसल, चोर ने बाइक संग अपनी तस्वीर पोस्ट की थी जिसके बाद यूजर्स ने बाइक की पहचान कर ली। बाइक के मालिक की पत्नी ने बाइक की स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर इसे खोजने की अपील की थी।