जापान में चलन में आए दुनिया के पहले 3डी होलोग्राफिक टेक्नोलॉजी वाले नोट
जापान में 3डी होलोग्राफिक टेक्नोलॉजी या 3डी होलोग्राम वाले नोट चलन में आ गए हैं। जापानी वित्त मंत्रालय के अनुसार, दुनिया में पहली बार बैंक नोट में 3डी होलोग्राफिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल 10,000 येन, 5000 येन और 1000 येन के नोटों पर हुआ है। मार्च-2025 तक 7.5 बिलियन नए नोट प्रिंट किए जाएंगे।