जापान में जानवर के लिए डायपर व स्ट्रोलर क्यों बनाने लगी हैं बेबी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां?
जापान में बेबी कैरियर बनाने के लिए मशहूर लकी इंडस्ट्रीज़ ने कुत्तों के लिए एर्गोनॉमिक कैरियर बनाए हैं जबकि एयरबगी कंपनी ने पेट स्ट्रोलर्स डिज़ाइन किए और यूनिचार्म भी पेट बिज़नेस में उतर गई है। दरअसल, जापान में फिलहाल पंजीकृत कुत्तों-बिल्लियों की संख्या लगभग 1.59 करोड़ है, जबकि 15-वर्ष से कम उम्र के बच्चे केवल 1.37 करोड़ के आसपास है।