जापान में प्राचीन काल में यौवन और खूबसूरती दर्शाने के लिए लोग काले कराते थे दांत
जापान में प्राचीन काल में 'ओहागुरो' प्रथा के तहत विशेष अवसरों पर किशोर-किशोरियां अपने दांतों को काला कराया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काले दांत किशोर-किशोरियों की यौन परिपक्वता, खूबसूरती और विवाह के लिए उत्सुकता को ज़ाहिर करते थे। दांतों को काला करने के लिए एक विशेष रंग लगाया जाता था जिसे 'कानेमिज़ू' के नाम से जाना जाता था।