जापान में परमाणु बम से बचे लोगों के समूह को मिला इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार
2024 का नोबेल शांति पुरस्कार हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम के हमले से बचे लोगों के जापानी संगठन निहोन हिडांक्यो को दिया गया है। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने कहा कि इस समूह को यह पुरस्कार परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया बनाने के प्रयासों के लिए दिया जा रहा है। संगठन को ₹8.9 करोड़ का नकद पुरस्कार मिलेगा।