जापान में फालतू खर्च रोकने के लिए पत्नी को अपना वेतन देते हैं पति, लेते हैं पॉकेट मनी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में 74% महिलाएं घर का बजट संभालती हैं जबकि पुरुषों का काम केवल पैसे कमाना है। रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष फालतू खर्च रोकने के लिए अपना पूरा वेतन पत्नियों को दे देते हैं और महीने के 15वें दिन पत्नियां उन्हें पॉकेट मनी देती हैं। जापान में पतियों को पॉकेट मनी देने को 'कोज़ुकाई' कहते हैं।