जापान में रिलीज़ होगी किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज़'
फिल्ममेकर किरण राव की मार्च में रिलीज़ हुई फिल्म ‘लापता लेडीज़’ अब 4 अक्टूबर को जापान में रिलीज़ होगी। फिल्म की रिलीज़ के बारे में बात करते हुए किरण ने बताया है, "मैं बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म में दिखाए गए इमोशंस जापानी दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे।"