जापान में शक्तिशाली भूकंप से मॉल में हुआ ब्लास्ट, कई लोगों की मौत की आशंका
जापान में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के भूकंप के कुछ घंटों बाद झटकों से काशिमा टाउन स्थित एयॉन मॉल कुमामोटो में विस्फोट हो गया। रिटेलर के अनुसार, सभी ग्राहकों को बाहर निकाला गया लेकिन कई लोगों के अंदर फंसे होने और उनकी मौत होने की आशंका है। विस्फोट से मॉल की दूसरी मंज़िल का एक हिस्सा भी ढह गया।