जेफ बेज़ोस की शादी में हर मेहमान पर खर्च होंगे ₹42 लाख, 200 गेस्ट होंगे शामिल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमेज़ॉन के संस्थापक जेफ बेज़ोस अपनी मंगेतर लॉरेन सैंचेज़ से अगले महीने वेनिस (इटली) में शादी करेंगे। शादी पर लगभग $11 मिलियन खर्च होगा व इसमें सिर्फ 200 मेहमान शामिल होंगे जिसमें इवांका ट्रंप, किम करदाशियां, बिल गेट्स और ओप्रा विंफ्रे शामिल हो सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हर गेस्ट पर लगभग ₹42 लाख खर्च होंगे।