जेफ बेज़ोस ने खरीदी ₹670 करोड़ से अधिक कीमत की प्राइवेट जेट: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमेज़ॉन के बिलियनेयर फाउंडर जेफ बेज़ोस ने अपने निजी जेट कलेक्शन में $80 मिलियन (₹670 करोड़ से अधिक) मूल्य का नया गल्फस्ट्रीम जी700 शामिल किया है। यह जानकारी गायिका टेलर स्विफ्ट समेत कई हाई-प्रोफाइल लोगों के विमानों को ट्रैक करने के लिए मशहूर छात्र जैक स्वीनी ने दी है। गौरतलब है, यह जेफ का चौथा जेट है।