जेफ बेज़ोस ने बेचे $3 बिलियन के शेयर, फिर बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस ने हाल ही में $3 बिलियन से अधिक के एमेज़ॉन के शेयर बेचे थे जिससे इस साल उनके द्वारा बेचे गए शेयरों की कुल वैल्यू $13 बिलियन हो गई। एमेज़ॉन के स्टॉक में तेज़ी के कारण बेज़ोस की नेटवर्थ बढ़कर $220 बिलियन हो गई। वह ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स पर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।