जेफ्री बॉयकॉट ने खेली थी वनडे क्रिकेट इतिहास की पहली गेंद

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ जेफ्री बॉयकॉट ने 5 जनवरी 1971 को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट इतिहास की पहली गेंद खेली थी। जेफ्री बॉयकॉट सोमवार को 84 वर्ष के हो गए। बॉयकॉट ने पहली गेंद खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ ग्राहम मैकेंज़ी का सामना किया था और उन्होंने 37 गेंदे खेलकर आठ रन बनाए थे।

Load More