जेफरी एपस्टीन से कभी कोई संबंध नहीं था: मेलानिया ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने कहा है कि उनका यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कभी कोई संबंध नहीं था और उन्होंने एपस्टीन से जुड़े सभी दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "मुझे घिनौने एपस्टीन से जोड़ने वाले झूठ खत्म होने चाहिए। मैं एपस्टीन की शिकार नहीं हूं...मैं कभी भी उसके प्राइवेट आइलैंड पर नहीं गई।"