जिबूती तट के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी, बच्चों समेत 139 लोगों की हुई मौत, 84 लापता
पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास 305 प्रवासियों से भरी नाव पलट गई जिसमें बच्चों समेत कम-से-कम 139 लोगों की मौत हो गई और 84 अभी भी लापता हैं। नाव जिबूती से यमन जा रही थी और हादसे का मुख्य कारण नाव में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना था। 80 से अधिक जीवित बचे लोग इथियोपिया के नागरिक हैं।