सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में लौटे
देहरादून ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कुछ दिन पहले उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया था। रामशरण ने AICC महासचिव कुमारी शैलजा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की है। रामशरण 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे।