जेब में संभालकर रखें पैसा, अगले हफ्ते कमाई कराने आ रहे हैं 3 IPO
अगले हफ्ते निवेशकों के लिए 3 मेनबोर्ड IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें ₹585 करोड़ का वॉटरवेज लेज़र टूरिज़्म IPO, ₹165.16 करोड़ का अद्वित ज्वेल्स IPO और ₹145.78 करोड़ का CSM टेक्नोलॉजीज़ IPO शामिल हैं। ये इश्यू 23 से 29 जून के बीच निवेश के लिए खुलेंगे, जबकि इस दौरान SME सेगमेंट में भी 5 नए IPO दस्तक देंगे।