उद्योगपति श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ दर्ज हुआ रेप का मामला; उन्होंने जारी किया बयान
भारत में 'डॉमिनोज़ पिज़्ज़ा' और 'डंकिन डोनट्स' जैसी अंतरराष्ट्रीय फूड कंपनियों की मास्टर फ्रैंचाइज़ी रखने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स के चेयरमैन श्याम सुंदर भरतिया के खिलाफ एक अभिनेत्री ने ठाणे (महाराष्ट्र) में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में रेप, धमकाने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाए गए हैं। भरतिया ने आरोपों को निराधार, झूठा और अपमानजनक बताया है।