जीभ का चमकीला लाल, भूरा या काला होना क्या संकेत देता है?
हार्वर्ड हेल्थ के अनुसार, जीभ का रंग स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के संकेत दे सकता है। जीभ का भूरा या काला होना 'ब्लैक हेयरी टंग' की स्थिति हो सकती है जिसमें जीभ पर मौजूद छोटी ऊतक संरचनाएं लंबी हो जाती हैं। वहीं, जीभ का चमकीला लाल रंग विटामिन B12 की कमी या स्कार्लेट फीवर संक्रमण का संकेत हो सकता है।