जीभ का रंग सेहत के बारे में क्या बताता है? डॉक्टर ने समझाया
अमेरिका के क्लीनिकल न्यूट्रीश्निस्ट डॉ. जोश एक्स के मुताबिक, जीभ का रंग और उसकी परत शरीर की सेहत के बारे में कई संकेत दे सकती है। लाल जीभ सूजन/शरीर में गर्मी, सफेद जीभ कमज़ोरी/पोषण की कमी, पीली परत पाचन समस्या और नीली/बैंगनी जीभ खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकती है। हालांकि सटीक जानकारी के लिए मेडिकल टेस्ट ज़रूरी हैं।