जिम के बाहर तस्वीर लेने पर पैपराज़ी पर भड़कीं सामंथा रुथ प्रभु
ऐक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में मुंबई के एक जिम के बाहर पैपराज़ी पर भड़क गईं जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में वह फोन पर बात करते हुए जिम से बाहर निकलती दिखीं तभी पैपराज़ी ने तस्वीरें लेने की कोशिश की। इसपर नाराज़ होकर उन्होंने कहा, "बंद करो यार" और तुरंत अपनी कार में बैठकर चली गईं।