जिम कॉर्बेट में बाघ ने बीट वॉचर की ली जान, पत्नी-बेटे के सामने खींचकर ले गया था
कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व रामनगर (उत्तराखंड) के सांवल्दे में गुरुवार को बाघ ने बीट वॉचर प्रेम सिंह पर हमला कर उसे मार दिया। वह पत्नी व 9-वर्षीय बेटे के साथ लकड़ी लाने जंगल गए थे जहां झाड़ियों में छिपे आदमखोर बाघ ने उन पर हमला किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर बाघ को पकड़ने या मारने की मांग की है।