जिम ट्रेनर ने 22 बार 'दृश्यम' व 'दृश्यम 2' देखकर यूपी में महिला के शव को लगाया ठिकाने: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों ने कहा है कि कानपुर (यूपी) में एकता गुप्ता की हत्या से काफी पहले ही जिम ट्रेनर विमल सोनी ने साज़िश रच ली थी। बकौल रिपोर्ट, उसने 22 बार फिल्म 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' देखी और शव को डीएम कंपाउंड से सटे ऑफिसर्स क्लब में दफनाया। 4-महीने से लापता एकता का कंकाल मिला है।