जिम ट्रेनर ने महिला की हत्या कर शव को यूपी में डीएम हाउस के पास दफनाया, 4 माह बाद मिला कंकाल

कानपुर (यूपी) में 4-महीने पहले शादीशुदा महिला की जिम ट्रेनर विमल सोनी द्वारा हत्या करने का खुलासा हुआ है। विमल के मुताबिक, झगड़े के दौरान उसके थप्पड़ से महिला गिर गई और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को डीएम हाउस के पास दफना दिया था और पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है।

Load More