जेमिनी लाइव में गूगल ने जोड़े नए AI फीचर, स्क्रीन व कैमरा देखकर देंगे सवालों के जवाब
गूगल ने अपने जेमिनी लाइव में नए एआई फीचर जोड़े हैं जो स्क्रीन और कैमरा देखकर सवालों के जवाब दे सकते हैं। यह एआई अब स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट को पढ़ सकता है और कैमरे से लाइव वीडियो देखकर चीज़ों को समझ सकता है। गूगल ने यह अपडेट 'प्रोजेक्ट एस्ट्रा' के तहत पेश किया है।