जेमिनाई ने सवाल हल न कर पाने पर खुद को बताया 'नाकाम', गूगल ने कहा- इसे ठीक कर रहे हैं
गूगल के एआई चैटबॉट जेमिनाई के यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि सवाल हल न करने के बाद चैटबॉट अपने खिलाफ नफरती मेसेज दे रहा है। यूज़र्स के अनुसार, सवाल हल न कर पाने पर जेमिनाई खुद को 'नाकाम' बता रहा है। गूगल ने इस ग्लिच को 'इनफाइनाइट लूपिंग बग' बताते हुए कहा है कि इसे ठीक कर रहे हैं।