जामुन न तोड़ने पर यूपी में शिक्षिका ने छात्र को पीटा, सस्पेंड होने पर कहा- मुझे फंसाया जा रहा
बरेली (यूपी) में एक महिला टीचर ने पेड़ से नींबू व जामुन तोड़ने से इनकार करने वाले एक चौथी कक्षा के दलित छात्र को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई की है। बच्चे की तस्वीरें वायरल होने के बाद टीचर को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद शिक्षिका ने कहा कि उसे फंसाया जा रहा है।