जामुन बेचने से होती है कितनी कमाई? शख्स ने एक दिन में बेचे ₹9,000 के जामुन, बताया मुनाफा
राजेश वर्मा नामक कंटेंट क्रिएटर ने ठेले पर एक दिन जामुन बेचने के एक्सपेरिमेंट का वीडियो शेयर किया है। वर्मा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की आज़ादपुर मंडी से ₹6,000 के जामुन खरीदकर ₹9,000 में बेचे और ₹3,000 का मुनाफा कमाया। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "आईटी वालों के लिए कोई वैकेंसी है? एआई उनकी नौकरी ले लेगा।😂"