ज़मीन हड़पने के आरोप में बोलीविया से भगाए गए नित्यानंद के 'कैलासा' गिरोह के 20 लोग

बोलीविया की सरकार ने स्वयंभू धर्मगुरु नित्यानंद के कथित 'कैलासा' देश के 20 सदस्यों को देश से निष्कासित कर दिया है। बोलीविया के इमिग्रेशन मंत्रालय ने बताया है कि इन लोगों पर देश की आदिवासी भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश का आरोप है। यह लोग पर्यटक वीज़ा पर अलग-अलग समय में देश में दाखिल हुए थे।

Load More