ज़मानत पर छूटे आरोपी ने बिहार में छेड़छाड़ का केस वापस ना लेने पर महिला की गोली मारकर की हत्या
नालंदा (बिहार) में छेड़छाड़ का केस वापस नहीं लेने पर एक शख्स ने सोमवार शाम साथियों संग मिलकर शिकायतकर्ता महिला की उसके पति के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। बचकर भागने में सफल रहे महिला के पति ने बताया कि ज़मानत पर छूटने के बाद से आरोपी धमकियां दे रहा था। मामले में एक आरोपी पकड़ा गया है।