ज़मानत पर जेल से निकले आरोपी ने गुजरात में दोबारा किया 70 वर्षीय पीड़िता का रेप
गुजरात के भरूच में ज़मानत पर जेल से बाहर निकलने के बाद एक 35-वर्षीय आरोपी ने 70-वर्षीय पीड़िता के साथ दोबारा रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बुज़ुर्ग महिला की झोपड़ी में जाकर घटना को दोबारा अंजाम दिया और उसे चुप रहने की धमकी दी। रेप की ये घटनाएं 15 और 22 दिसंबर को हुईं।