ज़मानत मिलने के बाद हैदराबाद पहुंचीं के कविता के स्वागत के लिए उमड़ी भारी भीड़
शराब नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों में ज़मानत मिलने के बाद बुधवार को हैदराबाद पहुंचीं बीआरएस नेता के कविता का स्वागत करने के लिए समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। हैदराबाद एयरपोर्ट पर बीआरएस नेता केटी रामा राव कविता के साथ दिखे। कविता करीब 5 महीने बाद मंगलवार को तिहाड़ जेल से बाहर निकलीं।